India vs England 1st T20I Match Highlights: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन औऱ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (22 जनवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में इग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खास नहीं रही औऱ 41 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन (26) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने तिलक वर्मा (नाबाद 19 रन)  के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े।

Advertisement

अभिषेक ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 79 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान 20 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में एक पारी में 8 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट और आदिल रशीद ने 1 विकेट हासिल किया। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। जिसमें कप्तान जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। लेकिन और कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार