स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) औऱ यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) के शानदार अर्धशतक के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (18 सितंबर)को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इंग्लैंड के 227 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 44.2 ओवर में 3 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 3 रन के कुल स्कोर पर शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद स्मृति ने यास्तिका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। इसके बाद स्मृति और हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। स्मृति मंधाना ने 99 गेंदों में दस चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली। वहीं यास्तिका भाटिया ने 47 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की बदौलत 50 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर ने 94 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सात चौके और एक छक्का जड़ा।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। रिचर्ड्स ने 61 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली, इसके अलावा व्याट ने 50 गेंदों में 43 रन बनाए। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट, वहीं, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़ और हरलीन देओल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार