India vs New Zealand 2nd T20I Highlights: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन (14 रन) औऱ अभिषेक शर्मा (27 रन) क ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और अगले 30 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। जिसमें अभिषेक औऱ संजू के अलावा वैभव सूर्यवंशी (4 रन) कप्तान श्रेयस अय्यर (7 रन) औऱ अक्षर पटेल (11 रन) का विकेट शामिल था।
तिलक ने नमन धीर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। छठा विकेट नमन के रूप में लगा, जिन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए। फिर तिलक ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 69 रन की अटूट विजयी साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
तिलक ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा, वहीं रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन जोड़ी। जिसकी बदौलत भारत ने 1 गेंद बाकी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं जैकब डफी औऱ नाथन स्मिथ ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कीवी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों में 70 रन और वेबन जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन की शानदार पारियां खेली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव औऱ नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।