28 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 वनडे की सीरीज में 3- 0 की बढ़त लेने में सफल हो गई है। स्कोरकार्ड
Advertisement
इस तरह से भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है। 10 साल के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने में सफलता पाई है।
Advertisement
इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2009 में कीवी धरती पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया था। भारत के तरफ से विराट कोहली ने 60, रोहित शर्मा 62 ने अर्धशतक जमाया।
वहीं दूसरी ओर रायडू 40 और दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 49 ओवर में 243 रन बनाकर आउट हो गई थी।