28 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 वनडे की सीरीज में 3- 0 की बढ़त लेने में सफल हो गई है।  स्कोरकार्ड

Advertisement

इस तरह से भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है। 10 साल के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने में सफलता पाई है।

Advertisement

इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2009 में कीवी धरती पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया था। भारत के तरफ से विराट कोहली ने 60, रोहित शर्मा 62 ने अर्धशतक जमाया।

वहीं दूसरी ओर रायडू 40 और दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 49 ओवर में 243 रन बनाकर आउट हो गई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार