19 सितंबर,(CRICKETNMORE)। कप्तान रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) की शानदार पारियों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एशिया कप 2018 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने 126 गेंद बाकी रहते हुए यह जीत हासिल की। गेंद बाकी रहने के हिसाब से यह भार की पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 52, शिखर धवन ने 46, अंबाती रायडू ने नाबाद 31 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन बनाए। 

पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ और फखर जमान ने एक-एक विकेट हासिल किए। 

भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था। वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार