India vs South Africa: आवेश खान (Avesh Khan) की बेहतरीन गेंदबाजी और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के अर्धशतक के दम पर भारत ने राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 82 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। भारत के 169 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका 16.5 ओवरों में  पर 87 रन बना सकी। यह इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ चौथे ओवर में 20 रन के कुल स्कोर पर कप्तान टेम्बा बावुमा रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन चले गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक रन आउट हुए औऱ विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।  साउथ अफ्रीका के लिए रस्सी वैन डेर डूसन ने सबसे ज्यादा 20 रन की पारी खेली। टीम के 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं सके। 

भारत के लिए आवेश खान ने 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने दो विकेट, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों में 46 रन, वहीं ईशान किश ने 27 रन का योगदान दिया। 

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने दो विकेट, मार्को यान्सेन,ड्वेन प्रीटीरियस,एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार