22 दिसंबर,इंदौर (CRICKETNMORE)। रोहित शर्मा के तूफानी शतक और यजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 88 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

टीम इंडिया द्वारा मिले 261 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2 ओवरों में सिर्फ 172 रन ही बना सकी। एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। 

Advertisement

भारत ने रोहित शर्मा (118) और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल (89) की आतिशी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली। राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। 

 

श्रीलंकाई टीम ने इस लक्ष्य को अच्छी शुरुआत के बाद हासिल नहीं कर पाई और 17.2 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके और नौंवा विकेट गिरने के साथ ही श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई। 

मेहमान टीम के लिए कुशल परेरा ने 37 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उपुल थरंगा ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

Advertisement

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार