18 दिसंबर।  विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 107 रनों से हराकर सीरीज में 1- 1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में कुलदीप यादव ने हैट्रिक विकेट लेकर कमाल कर दिया। वहीं मोहम्मद शमी ने 3 और जडेजा ने 2 विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर 1 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट रन आउट के तौर पर गिरा।

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम 280 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 78 रन और निकोलस पूरन ने 75 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होते ही भारतीय टीम मैच जीतने के करीब पहुंच गई।

हालांकि भारतीय टीम की फील़्डिंग खराब रही लेकिन 30वें ओवर में मोहम्मद शमी ने पूरन को आउट कर भारत को मैच में वापस पहुंचा दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने हैट्रिक विकेट लेकर भारत के लिए जीत की तकदीर लिख दी।

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 388 रनों की विशाल चुनौती रखी है। विंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और भारत ने 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

Advertisement

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 159 और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने 102 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े।

रोहित ने 138 गेंदों का सामना कर 17 चौके और पांच छक्के लगाए। राहुल ने 104 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए।

Advertisement

इन दोनों के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने तेजी से रन बनाए। अय्यर ने 32 गेंदों पर चार छक्के और तीन चौकों के साथ 53 रनों की पारी खेली। पंत ने 16 गेंदों में 39 रन बनाए जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

विंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट लिए। कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ और केरन पोलार्ड के हिस्से एक-एक विकेट आया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार