21 अक्टूबर। विराट कोहली के 140 रन और रोहित शर्मा की शानदार 152 रन की नाबाद पारी के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में बेहद ही आसानी के साथ 8 विकेट से पराजित कर दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 246 रन की पार्टनरशिप कर वेस्टइंडीज को मैच के पूरी तरह से बाहर कर दिया। रायडु 22 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

भारत ने 42.1 ओवर में ही मैच को जीत लिया। रोहित शर्मा ने विजयी रन छक्का जमाकर बनाया। 

आपको बता दें कि शिखर धवन कुछ कमाल नहीं कर पाए और केवल 10 रन बनाकर ओशैन थॉमस की गेंद पर आउट हुए।  स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज को केवल 2 सफलता ही मिल पाई और भारत ने आसानी के साथ ओवर में ही मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज के तरफ से देवेंद्र बिशू को एक विकेट मिला तो वहीं ओशैन थॉमस ने भी एक विकेट ही ले पाए। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमेर (106) की शतकीय पारी के दम 322 रन बनाए थे। 

Advertisement

ऐसा माना जा रहा था कि यह वनडे मैच कांटे की टक्कर वाली होगी लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज बेअसर रहे।  स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार