Shimron Hetmyer Unlucky Run Out Video: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) लखनऊ टी20 (IND vs WI 1st T20) में महज़ 2 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अनलकी ढंक से रनआउट होकर अपना विकेट खोना पड़ा। इसी के साथ हेटमायर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनके Unlucky Run Out का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

हेटमायर को किस्मत से मिला धोखा: ये घटना वेस्टइंडीज के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी दूसरी गेंद पर शाई होप ने सामने की तरफ शॉट मारा। यहां अक्षर पटेल ने बाईं ओर कूदकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो उनके हाथ से टकराकर थोड़ा दूर चली गई।

यहां पर ही कैरेबियन बल्लेबाज़ों ने गलती की और वो 1 रन चुराने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कवर की तरफ से दौड़ लगाई और जल्दी से गेंद को पकड़कर विकेटकीपर एंड पर थ्रो किया। इस तरफ हेटमायर दौड़ रहे थे, जिन्होंने खुद को बचाने के लिए शानदार डाइव किया। यहां पर ही उन्हें किस्मत से धोखा मिला। दरअसल, जब विकेटकीपर संजू सैमसन ने स्टंप्स उड़ाए तब हेटमायर का बैट लाइन के अंदर तो था, लेकिन वो जमीन से ऊपर उठा हुआ था। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो

Advertisement

हेटमायर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड: शिमरोन हेटमायर टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के सर्वाधिक रन आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो T20I में 7 बार रन आउट हो चुके हैं। उनके बाद इस लिस्ट में आंद्रे फ्लेचर हैं, जो कि वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में खेलते हुए 6 बार रन आउट हुए।

टीम इंडिया ने जीता मुकाबला: लखनऊ टी20 में भारतीय टीम ने ही टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। मेहमान टीम के लिए कप्तान शाई होप (37 गेंदों पर 52 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (34  गेंदों पर 56 रन) ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन्हीं के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में 171 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक लगाया और 43 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 102 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 27 गेंदों पर नाबाद 37 रन और अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इसी के दम पर मेजबान टीम ने 14.4 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार