India Women vs South Africa Women Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। भारत ने 115.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 603 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में भारत पहली टीम बनी है जिसने एक पारी मे 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

 
Advertisement

इससे पहले महिला टेस्ट क्रिकेट में एक पारी  में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम दर्ज था, जिसने इस साल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट में 9 विकेट के नुकसान पर 575 रन बनाकर पारी घोषित की थी।  

Advertisement

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 525 रन से आगे खेलने उतरी थी। यह पुरुष और महिला टेस्ट इतिहास में एक दिन में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था। 

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। शेफाली ने 197 गेंदों में 205 रन औऱ मंधाना ने 161 गेंदों में 149 रन की पारी खेली।

इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 55 रन बनाए। फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऋचा घोष के साथ पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए 143 रन जोड़े। लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ते हुए ऋचा घोष ने 80 गेंदों 16 चौकों की मदद से 86 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं कौर ने 115 गेंदों में 69 रन बनाए। ऋचा के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार