India vs Pakistan: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने रविवार (6 मार्च) को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। मिताली छह वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 

Advertisement

साल 2000 में वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाली मिताली 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने महिला क्रिकेट में इस मामले में न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेबी हॉकले और इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर के बाद छह वर्ल्ड कप खेलने वाली वह भारत की दूसरी क्रिकेटर बनी हैं। तेंदुलकर 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। सचिन और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं। 

बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मिताली इस मुकाबले में बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सकी। 36 गेंदों में उन्होंने सिर्फ 9 रन ही बनाए। भारत के लिए स्मृति मंधाना (52) के अलावा पूजा वस्त्राकर (67) और स्नेह राणा (नाबाद 53) ने शानदार अर्धशतक जड़े, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार