सूरत, 4 अक्टूबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां के लालाभाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए छठे तथा अंतिम टी-20 मुकाबले में 105 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मेहमान टीम द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिलाएं 17.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 70 रन ही बना सकीं।

Advertisement

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। चार रन के कुल योग पर शेफाली वर्मा (4) का विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने एक समय 13 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। शेफाली के अलावा स्मृति मंधाना ने पांच, जेमिमा रोड्रिग्वेज ने शून्य, हर्मनप्रीत कौर ने एक, दीप्ति शर्मा ने दो, तानिया भाटिया ने शून्य रन बनाए।

 
Advertisement

वेदा कृष्णमूर्ति (26) और अरुं धति रेड्डी (22) ने टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की लेकिन यह कठिन लड़ाई उनके बस की नहीं रह गई थी। वेदा का विकेट 62 के कुल योग पर गिरा जबकि अरुं धति 65 रन पर आउट हुईं। मानसी जोशी तीन रनों पर नाबाद रहीं जबकि अनुजा पाटिल ने तीन रन बनाए। पूनम यादव खाता भी नहीं खोल सकीं।

साउथ अफ्रीका की ओर से नेडिन क्लेर्क ने तीन विकेट लिए जबकि शबनिम इस्माइल, एन बॉश और नोंदूमीसो सांगाजे ने दो-दो सफलता हासिल की। अयाबोंगा खाका को एक विकेट मिला।

इससे पहले, मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

साउथ अफ्रीका के लिए लिजले ली ने सबसे अधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान सुन लुस ने 62 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 15.5 ओवरों में 144 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

ली ने 47 गेंदों का सामना कर 15 चौके और एक छक्का लगाया जबकि लुस ने 56 गेंदों की कप्तानी पारी में सात चौके लगाए।

इसके अलावा मिगनान प्रीज ने 13 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से पूनम यादव, अरुं धति रेड्डी और अपना 100वां मैच खेल रहीं कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने एक-एक सफलता हासिल की।

हर्मनप्रीत कौर भारत के लिए 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Advertisement

हर्मनप्रीत के अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और आस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 111 मैच खेले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की बिस्माह माहरूफ और वेस्टइंडीज की स्टेफानी टेलर ने 100-100 मैच खेले हैं।

हर्मनप्रीत ने पुरुष टीम के लिए सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से भी दो मैच अधिक खेले हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार