India Cricket Team Schedule After IPL 2026: दो महीने के जोरदार एक्शन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का समापन हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। 

Advertisement

आईपीएल सीजन के खत्म होने के महज़ एक हफ़्ते के भीतर ही, भारतीय क्रिकेट एक बार फिर टॉप लेवल मुकाबले में वापसी करेगा और 6 जून से टीम का इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल शुरू हो जाएगा। 

Advertisement

भारतीय टीम घर में 6 से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट  औऱ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज होगी। 

अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच होने हैं। हालांकि ऑफिशियल शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। भारत का 2026-27 का होम सीजन सितंबर के आखिर में शुरू होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 का शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

Advertisement

एकमात्र टेस्ट: 6 से 10 जून - न्यू चंडीगढ़

पहला वनडे: 13 जून - धर्मशाला

दूसरा वनडे: 17 जून- लखनऊ

Advertisement

तीसरा वनडे: 20 जून- चेन्नई

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की टीमें

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार