India vs Pakistan, Asia Cup 2025: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी से 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार पारियों के दम पर लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर एशिया कप 2025 में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

Advertisement

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। रविवार (21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 172 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। ग्रुप लीग के तीनों मैच जीतने के बाद यह भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी जीत है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 171/5 रन पर रोका। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रन बनाए। उनके अलावा सैम अयूब 17 गेंदें 21 रन, मोहम्मद नवाज़ ने 19 गेंदों में 21 रन और फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन जोड़े। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 105 रन जोड़ दिए। गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हो गए और संजू सैमसन ने 17 रन बनाए। अंत में तिलक वर्मा (30* रन, 19 गेंद) और हार्दिक पांड्या (7* रन) ने भारत को जीत तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए, जबकि फहीम अशरफ और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार