मुशीर खान (Musheer Khan) के ऑलराउंडर प्रदर्शन और सौंमी पांडे (Saumy Pandey) की बेहतरीन गेंदबाजी ते दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्लोमफ़ोन्टेन ते मैंगौंग ओवल में खेले गए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर सिक्स राउंड के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 214 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। 296 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 28.1 ओवर में 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुशीर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अंडर 19 टीम ने निर्धारित 50 ओवर में  8 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए।  मुशीर ने 126 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 131 रन की पारी खेली। वहीं आदर्श सिंह ने 58 गेंदों में 52 रन बनाए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए मेसन क्लार्क ने 4 विकेट, यान त्सोर्गस,इवाल्ड श्रेडर, ज़ैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए कोई खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सका। कप्तान ऑस्कर जैकसन ने सबसे ज्यादा 19 रन बनए। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Live Score

भारत के लिए सौमी पांडे ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा राजू लिम्बानी और मुशीर खान ने 2-2 विकेट, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार