भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के मैदान पर खेले जाना वाला पांचवा टेस्ट मैच भारतीय कैंप में कोरोना को लेकर रद्द कर दिया गया।

इसके बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने भारतीय क्रिकेटरों और बीसीसीआई को खरी खोटी सुनाई है वो आईपीएल को दोषी ठहरा रहे हैं।

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल न्यूमैन ने कहा है कि भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई नहीं चाहती थी कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण को शुरू होने में देर हो इसलिए उन्होंने इस टेस्ट को रद्द कर दिया।

डेली मेल के हवाले से न्यूमैन ने लिखा," इसका कोई मतलब नहीं बनता कि सीरीज का आखिरी मुकाबला सुबह में रद्द हो गया। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो भारतीय खिलाड़ी दुबई के लिए रवाना नहीं होते। उन्हें वहां पर दुनिया का सबसे पैसे वाला टूर्नामेंट में भाग लेना है।"

न्यूमैन ने आगे लिखा कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी यह नहीं चाहता था कि वो कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड में 10 दिन के रुके जिसकी वजह से उन्हें 19 सितंबर को शुरु होने वाले आईपीएल को छोड़ना पड़ता।

न्यूमैन ने आगे लिखा," भारत ने कल इस सीरीज से कदम पीछे खींचकर यह दिखा दिया कि वो इसका आदर नहीं करते। इसके अलावा उन्होंने कोविड की गाइडलाइंस को देखते हुए भी चौथे टेस्ट से पहले टेस्ट क्रिकेट का सम्मान नहीं किया।"

न्यूमैन ने साथ ही यह भी कहा कि रवि शास्त्री को किताब लांच नहीं करना चाहिए था और वो कही ना कही इसके जिम्मेदार है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार