10 जून। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर रविवार को खेले विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में पांच बार की विजेता आस्ट्रेलिया को 36 रनों से शिकस्त दी।

Advertisement

भारत द्वारा दिए गए 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 316 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है, उसने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी।  विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह अबतक की चौथी जीत है। 

Advertisement

आपको बता दें कि शिखर धवन को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। भारतीय टीम इस मैच में ऑस्ट्रेलिया से हर एक डिपार्टमेंट में आगे रही।

वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 82 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में विराट कोहली ने तो दिल जीतने का काम किया ही बल्कि एक ऐसा काम भी किया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट फैन्स बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे स्टीव स्मिथ तो चिढ़ाने के लिए चीटर - चीटर कहकर स्लेजिंग कर रहे थे।

ऐसे में लाइव मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली ने उन सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स से आग्रह किया कि इस तरह से स्टीव स्मिथ को स्लेजिंग ना करें और भारत को सपोर्ट करने के लिए चीयर करें।

Advertisement

कोहली के समझाने के बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स ने स्टीव स्मिथ को स्लेजिंग करना छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ फिर खुद कोहली के पास आए और उनकी इस व्यवहार के लिए शुक्रिया भी कहा।

आपको बता दें कि आईसीसी ने कोहली के इस व्यवहार की सराहना की है और वीडियो भी पोस्ट की है। देखिए 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार