India vs Australia 1st Test Day 1 Report: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। पहली पारी में भारत अभी भी 100 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर रोहित  औऱ रविचंद्रन अश्विन नाबाद पवेलियन लौटे। रोहित ने 56 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बना लिए हैं।

Advertisement

ऱोहित ने दिखाया दम

Advertisement

पहली पारी में भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। इस साझेदारी में अधिकतर रोहित के बल्ले से आए। पहले दिन भारत को एकमात्र झटका राहुल के रूप में लगा, जिन्हें डेब्यू मैच खेल रहे 22 साल के स्पिनर टॉड मर्फी ने अपना शिकार बनाया। राहुल ने 71 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 20 रन बनाए। 

जडेजा-अश्विन की फिरकी में फंसे ऑस्ट्रेलिया

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत ने शुरुआत में ही दो झटके दिए।  सिराज ने उस्मान ख्वाजा (1) और शमी ने डेविड वॉर्नर (1) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद, मार्नस लाबुशेन और स्टीवन स्मिथ ने 202 गेंदों में 82 रन ही साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति पर ले जाने की कोशिश की।

लेकिन 36वें ओवर में जडेजा ने (लाबुशेन 49, मैट रेनशॉ 0) लगातार दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैक फुट पर धकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 84 रनों पर ही चार विकेट खो दिए। जैसे तैसे स्मिथ ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। लेकिन जडेजा ने उन्हे 37 रनों पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद, अश्विन ने अपनी शैली का उपयोग करते हुए कैरी को 36 रनों पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों पर छठा झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 15 रन के अंदर ही गिर गए। लाबुशेन-स्मिथ के अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 39 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा अश्विन ने 3, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार