कोलंबो, 10 फरवरी | थिरुश कामिनी (नाबाद 113) और दीप्ति शर्मा (89) की दमदार पारियों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप क्वालिफायर में शुक्रवार को ग्रुप-ए के अपने तीसरे मैच में आयरलैंड को 125 रनों से मात दे दी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 251 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम छह गेंद शेष रहते 125 रनों पर ढेर हो गई। VIDEO: जब साहा का आसान सा स्टंप छोड़कर मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश की टीम को पहुंचाया हाशिये पर

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज दीप्ति और थिरुश के बीच 174 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। दीप्ति के रूप में टीम का पहला विकेट 40वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। दीप्ति ने 128 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।

दीप्ति के आउट होने के बाद थिरुथ का साथ देने आईं वेदा कृष्णमूर्ति (11) ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाईं और 212 के कुल योग पर पवेलिनय लौट गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरीं हरमनप्रीत कौर (नाबाद 20) के साथ थिरुश ने नाबाद रहते हुए पारी का समापन किया। अंत तक नाबाद रहीं सलामी बल्लेबाज थिरुश ने 146 गेंदें खेलीं और 11 चौका और चार छक्का लगाया।

आयरलैंड के लिए इसोबेल जोएस और किम गार्थ ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे घुटने टेकती नजर आई। टीम की शुरुआत खराब रही और शिखा पांडेय ने पहली ही गेंद पर शॉना कावानाघ को पवेलियन की राह दिखा दी।

आयरलैंड की टीम 70 के कुल योग पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। पांचवें विकेट के लिए इसाबेल (31) और गैबी लुइस (33) के बीच सबसे बड़ी 35 रनों की साझेदारी हुई। आयरलैंड की कई जोड़ियां क्रीज पर तो देर तक रुकीं, लेकिन वे रन जुटाने में असफल रहीं। इसाबेल और लुइस के अलावा कप्तान लॉरा डेलानी (21) और एमी केनिली (20) ने भी अहम योगदान दिए। आयरलैंड की छह खिलाड़ी दहाई तक भी नहीं पहुंच सकीं। भारत के लिए पूनम यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा, शिखा, एकता बिष्ट और देविका वैद्य को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं। आयरलैंड टीम की एक बल्लेबाज जोएस रन आउट हुईं। रिद्धिमान साहा ने शतकीय पारी खेलने के बाद कहा इस बड़े दिग्गज की सलाह काम आई..

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने खाते में दो और अंक जोड़ लिए हैं। थिरुश को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। शुक्रवार को ही हुए ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में जिम्बाब्वे ने थाईलैंड को 36 रनों से हराया। ग्रुप-बी में भी दो मैच खेले गए। पहले मैच में पाकिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 236 रनों से हराया, वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से मात दी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार