10 जुलाई,(CRICKETNMORE)। भारत इस समय आईसीसी वनडे रैकिंग में 48 मैच के बाद 122 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम 45 वनडे मैचों में 126 पॉइंट्स के साथ रैकिंग में टॉप पर है।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई को नॉटिंघम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की निगाहें दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम बनने पर होगी। 

Advertisement

अगर कोहली एंड कंपनी को नंबर 1 रैकिंग हासिल करनी है तो उसे वनडे सीरीज के तीनों मैच जीतने होंगे। अगर टीम हेंडिग्ले और लॉर्ड्स मे खेले जाने वाले पहले दो वनडे मैच जीत लेती है तो वह नंबर बन जाएगी। लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए उसे तीसरे मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। 

 

बता दें कि इंग्लैंड की टीम वनडे फॉर्मेट में बेहतरीन फॉर्म में है। हाल मे उसने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया है और वनडे सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर 481 रन बनाए। ऐसे में भारत को मेजबानी टीम को हराना आसान नहीं रहेगा। 

भारत ने इससे पहले अपना आखिरी वनडे फरवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार