किंग्सटन (जमैका), 31 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान वेस्टइंडीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेटने के बाद भारत ने स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। ये भी पढ़ें:कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे। भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया है। धवन और राहुल ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी 19.3 ओवरों की रही। धवन को रास्टन चेस ने आउट किया। धवन ने अपनी 52 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए।

Advertisement

दूसरी ओर, मुरली विजय के चोटिल होने के कारण टीम में जगह पाने वाले राहुल ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 114 गेंदों पर 10 चौके लगाए हैं। वह पुजार के साथ 39 रन जोड़ चुके हैं।

भारत पहली पारी की तुलना में 70 रन पीछे है लेकिन इके बावजूद पहले दिन के खेल के आधार पर उसने मेजबान टीम पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

इससे पहले, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी। जरूर पढ़ें: भारत के खिलाफ तूफानी पारी के बाद भी ब्लैकवुड नहीं तोड़ पाए 33 साल पुराना रिकॉर्ड

टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अश्विन के अलावा इशांत शर्मा और मोहम्मद समी ने दो-दो सफलता हासिल की। एक विकेट अमित मिश्रा को भी मिला। कैरेबियाई पारी की समाप्ति के साथ ही चायकाल की घोषणा कर दी गई।

Advertisement

मेजबान टीम ने 52.3 ओवरों का सामना किया। उसकी ओर से जर्मेन ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 37 तथा अपना पहला टेस्ट खेल रहे मिग्वेल कुमिंस ने नााद 24 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने गर्लफ्रेंड जेसिम लॉरा से की शादी, देखिए तस्वीरें

ब्लैकवुड और सैमुएल्स ने सात रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। यह कैरेबियाई पारी की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। इससे पहले और इसके बाद भारतीय टीम पूरी तरह मेजबानों पर हावी रही।

ब्लैकवुड ने अपना शानदार क्लास दिखाते हुए महज 62 गेदों का सामना कर सात चौके और चार छक्के लगाए। सैमुएल्स ने 88 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि कमिंस ने 25 गेदों पर दो चौके और इतने ही छक्के जड़े।

Advertisement

कुमिंस ने शेनॉन गेब्रियल के साथ अंतिम विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 200 के करीब पहुंचाया। यह इस सीरीज में कैरेबियाई टीम का अब तक का न्यूनतम स्कोर है।

चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पीछे है। उसे पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 92 रनों से हार मिली थी। यह विदेश में भारत की सबसे बड़ी जीत है। उस मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार