नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 25 जुलाई (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (83-7) की बेहतरीन फिरकी की मदद से सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को एक पारी और 92 रनों से हरा दिया। भारत ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली (200) और रविचंद्रन अश्विन (113) की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 566 रनों पर घोषित कर दी थी। अनुष्का ने दिया कोहली को विराट धोखा, किसी औऱ से कर ली सगाई।

Advertisement

कोहली कप्तान के तौर पर विदेश में दोहरा लशतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही वह कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज हैं।

Advertisement

इसके बाद उसने उमेश यादव और मोहम्मद समी के चार-चार विकेटों की मदद से मेजबान टीम की पहली पारी 243 रनों पर सीमित करते हुए उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर किया था।

फालोआन करते हुए मेजबान टीम अश्विन की फिरकी में फंसकर 78 ओवरों में 231 रनों पर सिमट गई। अश्विन ने इस पारी में सात विकेट लिए। अश्विन के मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए कार्लोस ब्राथवेट ने सबसे अधिक नाबाद 51 रन बनाए। ब्राथवेट ने देवेंद्र बीशू (45) के साथ दसवें विकेट के लिए 95 रन जोड़ते हुए भारत को जीत के लिए लम्बा इंतजार कराया। एबी डीविलियर्स ने कहा, यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनेगा भविष्य का महान बल्लेबाज।

एक समय भारत ने 132 रनों पर मेजबान टीम के आठ विकेट झटक लिए थे लेकिन बीशू और ब्राथवेट ने लंगर डालकर खेल को चायकाल तक खींचा। 

Advertisement

इसके बाद हालांकि अश्विन ने एक ही ओवर में पहले बीशू और फिर शेनान गेब्रियल को आउट कर भारत की पारी की जीत पक्की की।

बीशू और ब्राथवेट के अलावा अनुभवी मार्लन सैमुएल्स ने 50 और राजेंद्र चंद्रिका ने 31 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से इस पारी में अमित मिश्रा, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

एशियाई महाद्वीप के बाहर भारत की यह अब तक सी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2005 में बुलावायो में जिम्बाब्वे को एक पारी और 90 रनों से हराया था।

Advertisement

साथ ही अश्विन ने एशिया के बाहर पहली बार पारी में पांच विकेट लिया है। वह दो मौकों पर शतक और पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। यह उनके अब तक के करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी है।

कैरेबियाई धरती पर बतौर कप्तान पहली की खुशी कोहली के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। उनके साथ में एक स्टम्प था और एक स्टम्प अश्विन के हाथ में था। साथ ही बतौर कोच भारत के साथ पहली बार जुड़े अनिल कुम्बले के हाथ में कैमरा था, जिसस वह यादगार लम्हे को कैद कर रह ेथे।

चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरे टेस्ट मैच 30 जुलाई से तीन अगस्त तक किंग्सटन (जमैका) में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार