WTC 2023-25 Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली शानादार जीत से भारतीय टीम आईसीसी वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 172 रन की बड़ी हार मिलने के बाद न्यूजीलैंड टीम को पॉइंट्स प्रतिशत में नुकसान हुआ है। कीवी टीम के पॉइंट्स प्रतिश 75 से गिरकर 60 पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 55 से बढ़कर 59.09 हो गया है, यह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में उसकी 11 मैच में सातवीं जीत है। 

 
Advertisement

इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर थी और अब खिसकर दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

बता दें कि मौजूदा चक्र में न्यूजीलैंड की अगली सीरीज श्रीलंका और फिर भारत के खिलाफ होनी है। इसके बाद साल क अंत में घर में इंग्लैंड खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की दो सीरीज बची है, साल के अंतर में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ। 

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अपने पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति औऱ बेहतर करने पर होगा। आठ मैचों में पांच जीत. दो हार और एक ड्रॉ के साथ भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 64.58 है। इंग्लैंड छह हार के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवे स्थान पर काबिज है।

Also Read: Live Score

टीम को धीमी ओवर गति के कारण अभी तक 19 पॉइंट्स का नुकसान हो चुका है। श्रीलंका दो मैच में दो हार के साथ टेबल में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।
रोहित शर्मा का अगुआई वाली भारतीय टीम को इस साल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर औऱ नवंबर में टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत होगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार