17 अगस्त (लंदन/नई दिल्ली) । ओवल में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने इंडिया को पारी और 244 रनों से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड की पहली पारी 486 रनों पर सिमट गई थी और उसके पास पहली पारी में 338 रनों की बढ़त थी लेकिन टीम इंडिया तीसरे दिन दूसरी पारी में 30 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम केवल 94 रनों पर ही सिमट गई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी हार है। 

Advertisement

पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज फेल रहे। दूसरी पारी में दहाई का आकड़ा छूने से पहले ही टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज वापस पवेलियन लौट गए। मुरली विजय ने 2 और गौतम गंभीर ने 3 रन बनाए। विजय को जेम्स एंडरसन ने एलबीडब्लयू किया और उसके बाद गौतम गंभीर क्रिस वोक्स ने रन आउट कर वापसी का रास्ता दिखाया। टीम इंडिया के आठ खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए। विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। दूसरी पारी में सबसे स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा रन बनाए वह 25 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। दूसरी पारी में क्रिस जॉर्डन ने 4,जेम्स एंडरसन ने 2 और स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले आज इंग्लैंड 7 विकेट के नुकसान पर 385 रनों से आगे खेलनी उतरी थी। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट सबसे ज्यादा 149 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के लिए रूट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में 26 की औसत से 25 विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन और 247 रन और 19 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 

टीम (अंतिम ग्यारह खिलाड़ी):

India: मुरली विजय , गौतम गंभीर , चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली , अजिंक्या रहाने , एम एस धोनी (Wkt)(Capt) , स्टुअर्ट बिन्नी , र अश्विन , भुवनेश्वर कुमार , वरुण एरोन , इशांत शर्मा

England: एलेस्टर कुक (Capt) , सैम रॉबिन्सन , गैरी बल्लांस , इयन बेल , जो रूट , मोईन अली , जोसेफ बटलर (Wkt) , क्रिस वॉक्स ,क्रिस जॉर्डन , स्टुअर्ट ब्रॉड , जेम्स एंडरसन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार