मोहाली, 27 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 283 रनों पर समेटने के बाद भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। 

BAD NEWS: भारत के लिए बुरी खबर, केएल राहुल के बाद एक और बड़ा खिलाड़ी टीम से बाहर

Advertisement

भारत ने मुरली विजय (12) का विकेट गंवाया है। लम्बे समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल 37 और चेतेश्वर पुजारा आठ रनों पर नाबाद हैं। विजय को बेन स्टोक्स ने आउट किया। पटेल ने 73 गेंदों पर छह चौके लगाए हैं। पहली पारी की तुलना में भारत अभी भी 223 रन पीछे है।

BAD NEWS: साउथ अफ्रीका क्रिकेट को बड़ा नुकसान, बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन 

Advertisement

इससे पहले, तेज गेंदबाज मोहम्मद समी ने पहले सत्र की शुरुआत में ही दो विकेट झटकते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 283 रनों पर समेट दी। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 268 रन बनाए थे। 

आदिल राशिद चार रनों पर नाबाद लौटे थे जबकि गारेथ बैटी ने खाता नहीं खोला था। दूसरे दिन समी ने पहले तो राशिद को चार रन के ही निजी योग पर चलता किया जबकि बैटी को उन्होंने एक के निजी योग पर पगबाधा आउट किया। जेम्स एंडरसन 13 रन बनाकर अविजित रहे। एंडरसन ने नौ गेंदों पर एक चौका लगाया।

जरूर पढ़ें: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन का निधन

इंग्लिश टीम ने कुल 93.5 ओवरों का सामना किया।

भारत की ओर से समी ने तीन सफलता हासिल की जबकि उमेश यादव, जयंत यादव और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। रविचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला।

Advertisement

पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। उसने विशाखापट्नम में इंग्लैंड को 246 रनों से हराया था। राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

MUST WATCH VIDEO: भारत को मिल गया कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला बल्लेबाज

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार