सौरव गांगुली ने धोनी को दी सलाह, रिटायरमेंट को लेकर कही ऐसी बात !

Updated: Wed, Aug 28 2019 14:00 IST
सौरव गांगुली ने धोनी को दी सलाह, रिटायरमेंट को लेकर कही ऐसी बात ! Images (twitter)

28 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक खास बयान धोनी को लेकर दी है। सौरव गांगुली ने खासकर भारतीय टीम मैनेजमेंट को कहा है कि टीम इंडिया को अब धोनी के बिना बड़े टूर्नामेंट खेलने की आदत डालनी होगी। 

सौरव गांगुली ने इसके साथ - साथ धोनी के रिटायरमेंट पर अपनी राय दी है और कहा है कि धोनी को अब अपने करियर के बारे में एकांत में बैठकर सोचना होगा। 

धोनी को ये सोचना होगा कि क्या वो भारतीय टीम को वो सबकुछ दे पाने में सफल होंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। गांगुली ने कहा कि हर एक महान क्रिकेटर का अंत होता है।

चाहे वो फुटबॉल में माराडोना का हो या फिर सचिन और महान डॉन ब्रैडमैन का। सभी को एक दिन अपने चेहेते खेल से दूर होना पड़ा था। ऐसे में धोनी को अब अपने रिटायरमेंट को लेकर फैसला लेने होगा कि वो आगे खेल सकते हैं या नहीं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें