17 दिसंबर। मोहम्मद शमी के द्वारा 6 विकेट हॉल करने और जसप्रीत बुमराह के 3 विकेट चटकाने के दम पर भारत ने ऑस्ट्रलिया को दूसरी पारी में 243 रन पर आउट कर दिया।
Advertisement
ऐसे में अब भारत को पर्थ टेस्ट मैच जीतने के लिए 287 रन बनानें होंगे जो पिच के वर्तमान मिजाज को देखकर काफी मुश्किल होने वाला है।
Advertisement
मोहम्मद शमी ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं बुमराह ने 3 विकेट लिए इसके अलावा 1 विकेट इशांत शर्मा को मिला। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की और 72 रन बनाकर आउट हुए। देखें पूरा स्कोरकार्ड
आखिरी समय में मिचेल स्टार्क ने 14 रन औऱ जोश हेडलवुड ने 17 रन बनाकर भारत के लिए मुश्किल हालात पैदा किए। आखिरी विकेट के रूप में मिचेल स्टार्क आउट हुए।