कोलकाता, 22 जनवरी| इंग्लैंड ने ईडन गरडस स्टेडियम में चल रहे तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 320 रन बनाए। लाइव स्कोर

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। जेसन रॉय (65) और सैम बिलिंग्स (35) की सलामी जोड़ी ने बेहद सहजता के साथ खेलते हुए 98 रनों की साझेदारी की। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। जडेजा की गेंद पर बिलिंग्स जसप्रीत बुमराह के हाथों लपके गए। BREAKING: रवींद्र जेडजा ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

जडेजा ने अपने अगले ही ओवर में रॉय के संघर्ष पर भी विराम लगाया। 56 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाकर आक्रामक अंदाज में खेल रहे रॉय क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। हालांकि लगातार दो झटकों का इंग्लैंड पर कोई असर नहीं हुआ। कप्तान इयान मोर्गन (43) ने जॉनी बेयरस्टो (56) के साथ तीसरे विकेट के लिए छह की औसत से 84 रन जोड़े। 44 गेंद पर दो चौका और तीन छक्का लगाने के बाद मोर्गन 34वें ओवर की चौथी गेंद पर 194 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। मोर्गन को हार्दिक पांड्या ने बुमराह के हाथों कैच कराया। 

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें पांड्या ने रचा रिकॉर्ड►

 
Advertisement

पांड्या ने जल्द ही भारत को एक और सफलता दिला दी। बेयरस्टो का साथ निभाने आए जोस बटलर (11) खास योगदान नहीं दे सके और 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा के हाथों लपके गए। इसके बाद इंग्लैंड ने रनों की गति तेज करनी शुरू की, हालांकि इस प्रयास में बेयरस्टो और मोइन अली (2) जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवा बैठे। 43 ओवरों में इंग्लैंड 246 के स्कोर पर छह विकेट गंवा चुका था। यहां से इंग्लैंड 300 के आस-पास पहुंचता दिख रहा था। लेकिन बेन स्टोक्स (नाबाद 57) और क्रिस वोक्स (34) ने सातवें विकेट के लिए करीब 11 की औसत की तेज गति से 73 रन बटोरते हुए इंग्लैंड को 320 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

आखिरी ओवर में इंग्लैंड के दो बल्लेबाज रन आउट हो पवेलियन लौटे। 40 ओवरों में चार विकेट पर 225 रन बना चुकी इंग्लैंड टीम ने आखिरी के 10 ओवरों में 95 रन जोड़े। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने तीन रवींद्र जडेजा ने दो और बुमराह ने एक विकेट के लिया। तीन मैचों की सीरीज में भारत पहले 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार