मुंबई, 30 जुलाई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग नियमों के उल्लंघन करने पर बैन कर दिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बोर्ड ने कहा कि शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया जो आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है।

Advertisement

बीसीसीआई ने बयान में कहा, "बीसीसीआई के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना मूत्र सैम्पल दिया था। उनके सैम्पल की जांच हुई जिसमें बैन पदार्थ टर्बूटालाइन के अंश पाए गए थे। यह पदार्थ वाडा के बैन पदार्थ की सूची में शामिल है।"

Advertisement

बयान में कहा गया है, "16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआर) के अनुच्छेद 2.1 के अंतर्गत डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) का दोषी पाया गया और उन्हें आरोप की जांच होने तक अस्थायी रूप से बैन किया गया। शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया, चूंकि उन्हें खांसी थी और इसके लिए उन्होंने जो दवाई ली थी उसमें बैन पदार्थ के अंश थे जिससे वो अनजान थे।"

बयान के मुताबिक, "बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दी गई सफाई को कबूल किया है और माना है कि उन्होंने अपनी तबियत ठीक करने के लिए वो पदार्थ लिया न कि प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए। सभी सबूतों और विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए बीसीसीआई ने शॉ की सफाई को कबूल किया और सहमति जताई कि उनकी अपात्रता के लिए आठ माह की अवधि को लागू किया जाना चाहिए।"

बयान में आगे कहा गया है कि शॉ 15 नंवबर तक खेल से दूर रहेंगे।

बयान में कहा गया है, "बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.10.3 के मुताबिक शॉ 16 जुलाई को लगाए गए अस्थायी निलंबन को पूरा करेंगे। इसके अलावा चूंकि शॉ ने अपनी गलती मानी है, ऐसे में बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.10.2 के मुताबिक यह प्रावधान है कि उनके निलंबन का समय तब से गिना जाए जब उन्होंने सैम्पल (22 फरवरी 2019) दिया था।"

Advertisement

बयान के मुताबिक, "हालांकि बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.10.2 के मुताबिक शॉ को उनके ऊपर लगे निलंबन का आधा हिस्सा गुजारना होगा, इसलिए उनका आठ महीने का निलंबन 16 मार्च 2019 से शुरू होगा जो 15 नवंबर 2019 की रात में खत्म होगा।"

शॉ नियमों के मुताबिक 15 सितंबर से ट्रेनिंग पर लौट सकते हैं।

बयान में कहा गया है, "बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.11.2 के मुताबिक क्रिकेट खिलाड़ी निलंबन के आखिरी दो महीनों या एक तिहाई हिस्से में टीम के साथ या क्लब में अभ्यास के लिए लौट सकता है। इसलिए शॉ सितंबर में ट्रेनिंग पर वापस आ सकते हैं।"

Advertisement

शॉ के अलावा बीसीसीआई ने राजस्थान के दिव्या गजराज और विदर्भ के अक्षय दुलारवर को भी डोपिंग नियमों के उल्लंघन के चलते बैन किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार