New Zealand vs India 2nd ODI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 06 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है।
वेलिंगटन वनडे के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी हुई है जिस वज़ह से खेल 50-50 ओवर नहीं, बल्कि 47-47 ओवर में खेला जाएगा। एक टीम के दो गेंदबाज़ों को पूरे 10 ओवर डालने की अनुमति है, वहीं बाकी गेंदबाज़ 9-9 ओवर कर सकेंगे। पहला पावरप्ले 1 से 10 ओवर तक, दूसरा पावरप्ले 11 से 38 ओवर और तीसरा पावरप्ले 39 से 47 तक रहेगा।
भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
पूरा स्क्वाड
भारत (स्क्वॉड): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (स्क्वॉड): विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी।