New Zealand vs India 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में Indian Captain शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है।
भारतीय टीम ने हैमिल्टन वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि न्यूजीलैंड को एक चेंज करना पड़ा है। उन्होंने चोटिल खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर की जगह मैथ्य फिशर को प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जोड़ा है।
बताते चलें कि टॉस के दौरान एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते पिच को ढक दिया गया है। मैदान के ऊपर काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ ने बड़े कवर लगाने शुरू कर दिए हैं।
बारिश के कारण खेल में देरी हुई है जिस वज़ह से नियमों में कुछ बदलाव हो गए हैं। अब दोनों टीमों के गेंदबाज़ अधिकतम 8 ओवर कर पाएंगे। पहला पावरप्ले 1 से 8 ओवर, दूसरा पावरप्ले 9 से 32 ओवर और तीसरा पावरप्ले 33 से 40 ओवर का होगा।
दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
भारत-न्यूजीलैंड की पूरी स्क्वाड
भारत (स्क्वाड): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (स्क्वाड): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल, निक केली।