India vs England 1st Test: भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों में सबसे कम 20 ओवर डाले और 6.40 की इकॉनमी से 128 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने ओली पोप, हैरी ब्रूक औऱ जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

बतौर भारतीय एक टेस्ट पारी में 6 से ज्यादा की इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड प्रसिद्ध के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टस्ट मैच की पारी में स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने 6 से ज्यादा की इकॉनमी से 122 रन दिए थे। 

Advertisement

इसके अलावा यह इंग्लैंड की धरती पर एक पारी में किसी भी विदेशी द्वारा सबसे खराब इकॉनमी (कम से कम 20 ओवर) से की गई गेंदबाजी का भी रिकॉर्ड है। 

भारत के लिए एक टेस्ट पारी में बिना कोई मेडन डाले सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में भी कृष्णा चौथे नंबर पर आ गए हैं। 

बता दें कि कृष्णा के करियर का यह चौथा ही टेस्ट मैच है। इससे पहले उन्होंने दो मुकाबले साउथ अफ्रीका में और एक ऑस्ट्रेलिया में खेला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मिली 6 रन की बढ़त के चलते भारत की कुल बढ़त 96 रन की हो गई है। तीसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय टीम ने पहली पारी इंग्लैंड को 465 रनों पर रोक दिया औऱ भारत को पहली पारी में 6 विकेट की बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन, हैरी ब्रूक ने 99 रन और बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 471 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार