India Playing XI For 2nd ODI Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

Advertisement

गुरनूर बरार के खेलने पर सस्पेंस: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए। इस तेज गेंदबाज को 48वें ओवर में रन-अप के दौरान पैर में परेशानी महसूस हुई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। यही वजह है कि गुरनूर के दूसरे वनडे में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। उनकी चोट पर टीम ने कोई अपडेट नहीं दी है।

गुरनूर की रिप्लेसमेंट: गुरनूर बरार कार्डिफ वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होते तो ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव या अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। प्रिंस यादव लगातार 140 kmph से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं और भारत के लिए दो वनडे में 3 विकेट और चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। दूसरी तरफ, अर्शदीप बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 17 वनडे में 30 विकेट और 91 टी20 मैचों में 135 विकेट झटके हैं।

शुभमन गिल की फिटनेस अपडेट: भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मांसपेशियों में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए थे जिसके कारण उन्हें 80 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था।

खबरों के अनुसार, वह दूसरे वनडे के लिए फिट और उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, अगर गिल फिट नहीं होते हैं तो प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को मौका मिल सकता है, वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभाल सकते हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI (अगर गुरनूर बरार फिट रहते हैं): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI (अगर गुरनूर बरार उपलब्ध नहीं होते हैं): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह/प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार