9 मार्च। रांची वनडे में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब चौथा वनडे मैच 10 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा और विराट कोहली ने पहले ही बयान देते हुए कहा है कि आने वाले दो वनडे मैचों में बदलाव देखने को मिलेगी।

Advertisement

एक तरफ जहां धोनी को आखिरी 2 वनडे के लिए रेस्ट दे दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर 3 और बदलाव चौथे वनडे में देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement

धोनी की जगह ऋषभ पंत का प्लेइंग XI में आना तय है तो वहीं शिखर धवन खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं तो उनकी जगह केएल राहुल भारतीय टीम में अपनी जगह बनाएंगे।

वहीं रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर के तौर पर खुद को साबित करने में असफल रहे हैं तो चौथे वनडे में युजवेंद्र चहल  का खेलना तय है। उम्मीद की जा सकती है कि चौथे वनडे में विराट कोहली अपने दो मुख्य स्पिनर के साथ मैदान पर उतरेंगे।

तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी को आराम दिया जाएगा और भुवनेश्वर कुमार अपनी जगह बनाते हुए दिखाई देंगे।

चौथे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग XI इस तरह हो सकती है

Advertisement

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, केदार जाधव, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार