1 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की निगाहें सीरीज पर कब्जा जमानें पर होंगी,वहीं मेहमान टीम वेस्टइंडीज सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। इस समय भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। 

Advertisement

भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच टाई करा दिया और फिर तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। चौथे मैच में हालांकि भारत ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी। 

Advertisement

वेस्टइंडीज भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि अभी तक सभी मैचों में उसकी बल्लेबाजी शानदार रही है। गेंदबाजी में शुरुआती तीन मैचों में उसे निराशा मिली थी, लेकिन चौथे मैच में गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया था। 

रोहित ने पिछले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी तो वहीं अंबाती रायडू ने चौथे नंबर पर टीम को संभाला था और अपने वनडे करियर का तीसरा शतक भी जमाया था। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर ही टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके सामने विंडीज ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। 

कोहली पहले तीन मैचों में शतक ठोक चुके हैं। इस समय उनका बल्ला शानदार चल रहा है और इसलिए विंडीज के लिए वह सबसे बड़ा खतरा हैं। शिखर धवन का बल्ला हालांकि ज्यादा कुछ कर नहीं सका है। 

Advertisement

भारत की बीते एक साल में सबसे बड़ी चिंता मध्यक्रम और निचले क्रम की विफलता ही रही है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले रायडू बीते एक साल में भारत के लिए शीर्ष-3 पर खेलने वाले बल्लेबाजों के अलावा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। ऐसे में अगर शीर्ष-3 विफल रहते हैं तो अन्य बल्लेबाजों के ऊपर भार होगा। 

महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला शांत है। वहीं केदार जाधव लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। वह हालांकि पिछले मैच में खेले थे, लेकिन किस हद तक वह टीम को संभाल पाते हैं यह देखना होगा। 

गेंदबाजी में खलील अहमद ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर काफी प्रभावित किया था। उनके साथ भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा तथा कुलदीप यादव ने अच्छा साथ दिया। टीम में दोनों विभागों में अच्छा किया था इस लिहाज से प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो ऐसी संभावनाएं कम ही हैं।

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार