कटक, 19 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| खेल के तीनों प्रारूपों में लगातार सीरीज जीत रही भारतीय टीम की नजरें एक और सीरीज जीत पर हैं। बुधवार को वह तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। श्रीलंका को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देने के बाद अब भारत उसे टी-20 में भी धूल चटाना चाहेगा। 

Advertisement

इससे पहले भी भारत ने श्रीलंका को उसके घर में ही तीनों प्रारुपों में सीरीज में मात दी थी। टी-20 में भारत के पास श्रीलंका पर बढ़त है। भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारुप में श्रीलंका के खिलाफ 7 मैच जीते हैं जबकि चार में उसे हार मिली है। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

इस मैदान पर हालांकि भारत का पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था। 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने उसे सिर्फ 92 रनों पर ही ढेर कर दिया था। 

इस सीरीज में भारतीय टीम टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा की आगुआई में उतरेगी। वनडे में भी रोहित कप्तान थे। विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण रोहित को कप्तानी सौंपी गई है। 

 

इस सीरीज में रोहित के पास शिखर धवन के अलावा लोकेश राहुल के रूप में एक और सलामी जोड़ीदार मौजूद है। 

टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मध्यक्रम में टीम को संभालने के लिए तैयार हैं। उनके जिम्मे श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ियों को निखारने का जिम्मा है। अय्यर ने वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक जड़े थे। वह टी-20 में भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

इनके अलावा टीम के पास दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के निचले क्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं। 

गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसा टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज है। हालांकि उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में उनके साथ नहीं है। बुमराह को हालांकि मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी जैसे युवा और प्रातिभाशाली खिलाड़ियों के साथ गेंदबाजी का भार साझा करना होगा। घरेलू क्रिकेट में सिराज और थंपी के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि यह दोनों मौका मिलने पर टीम को निराश नहीं करेंगे। 

 

वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के रूप में भी टीम के पास अच्छा विकल्प है। उनके पास अंतर्राष्ट्री क्रिकेट का अनुभव भी है। 

Advertisement

वहीं श्रीलंका इस मैच में लगातार पांच टी-20 मैच हारने के बाद उतर रही है। उसके लिए उपुल थरंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सबसे अहम खिलाड़ी हैं। थरंगा ने तीसरे वनडे में 95 रन बनाए थे जबकि मैथ्यूज ने दूसरे वनडे में सैंकड़ा जड़ा था। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

इन दोनों के अलावा टीम को विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

गेंदबाजी की बात की जाए तो मेहमान टीम पूरी तरह से अपने स्ट्राइक गेंदबाज सुरंगा लकमल के ऊपर निर्भर करेगी। लकमल ने टेस्ट और वनडे दोनों में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

उनके अलावा नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो के ऊपर भी लकमल का साथ जेने की जिम्मेदारी है। सचिथ पथिराना के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी, हालांकि टी-20 में सचिथ को ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वनडे प्रदर्शन को देखते हुए उनसे टीम को उम्मीदें जरूर होंगी। 

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट। 

Advertisement

श्रीलंका: थिसारा पेररा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार