6 जुलाई,(CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैड के बीच आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में कोहली एंड कंपनी की निगाहें सीरीज जीत पर होंगी वहीं मेजबान टीम जीत हासिल क वापसी के इरादे से उतरेगी। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए किसी भी तरह से वापसी आसान नहीं रहने वाली है। उसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल की जोड़ी हैं। कुलदीप ने पांच विकेट अपने नाम किए थे। चहल हालांकि विकेट नहीं ले पाए थे लेकिन उनमें विकेट लेने और रन रोकने की काबिलियत है। यह जोड़ी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए पूरी सीरीज में परेशानी का सबब होगी। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए हालांकि परेशानी यहीं खत्म नहीं हो जाती है। भारत की बल्लेबाजी उसके लिए दूसरा चिंता का सबब है। मैनचेस्टर में लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर बक्खियां उधेड़ी थीं। वह शानदार फॉर्म में हैं और इस मैच में भी इंग्लैंड के लिए खतरा बन सकते हैं।

 

राहुल के अलावा कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या भी फॉर्म में हैं। 

पिछले मैच में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार प्रभावी नहीं रहे थे। उनके हिस्से विकेट भी नहीं आया था। इस मैच में भुवनेश्वर अपना खाता खोलना चाहेंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाजी का जिम्मा उमेश यादव और पांड्या पर होगा। 

Advertisement

इस मुकाबले के लिए कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव नहीं करना चाहेंगे और पहले मैच के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे।

टीम इस प्रकार है। 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार