India Probable Playing XI For 1st T20 Vs West Indies: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) मंगलवार, 06 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज  हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Likely Playing XI) कैसी हो सकती है।

Advertisement

वैभव-संजू में से किसे मिलेगा मौका?: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर अभिषेक शर्मा ने अपनी पॉजिशन फिक्स की है, लेकिन उनके साथी ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच जंग है। हाल ही में एशियन गेम्स में संजू ने अपनी बैटिंग से बेहद निराश किया और 2 मैचों में सिर्फ 9 रन बनाए। दूसरी तरफ 15 साल के वैभव ने जापान की स्लो पिच पर दो मैचों में 176.66 की स्ट्राइक रेट से 53 रन जोड़े।

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में इन दोनों का साथ खेलना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में कैप्टन श्रेयस अय्यर को एक को चुनना होगा। वो एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर संजू को मौका दे सकते हैं। लेकिन दूसरी तरफ अगर वो एक यंग टैलेंट को चुनते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक के साथ टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

NKR को मौका मिलने की संभावना: भारतीय सेलेक्टर्स ने हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर पर नितिश कुमार रेड्डी पर भरोसा कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। वो लखनऊ टी20 में एक्शन में दिख सकते हैं। 23 वर्षीय NKR ने देश के लिए 10 टेस्ट, 8 वनडे और 7 टी20 खेले हैं। वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से छाप छोड़ने की काबिलियत रखते हैं।

प्रिंस यादव या मयंक यादव में से एक को मौका: भारतीय टी20 टीम में दो रफ्तार के सौदागरों को चुना गया है। इनके नाम हैं, प्रिंस यादव (6 T20I में 9 विकेट) और मयंक यादव(6 T20I में 9 विकेट)। ये दोनों ही अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हैं और IPL में तूफानी प्रदर्शन करके टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंचे हैं। लखनऊ टी20 में इनमें से एक को प्लेइंग XI में मौका मिलने की संभावना है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/ मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टी20 स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा,रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार