India Probable Playing XI vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (AFG vs IND 3rd T20) गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) कुछ बदलाव कर सकती है। खुद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने दूसरा टी20 जीतने के बाद इसके संकेत दिए थे।

Advertisement

वैभव को मिल सकता है मौका: टीम इंडिया के यंग सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में एक्शन में नज़र आ सकते हैं। उन्हें अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक की जगह XI में चुना जा सकता है। गौर करें कि15 साल के वैभव देश के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 32 की औसत और 190 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। इसके अलावा वैभव के नाम 40 टी20 मैचों में 4 शतक  के साथ 1670 रन दर्ज हैं।

यश और सुंदर की भी खुल सकती है किस्मत: कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, ऐसे में तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की भी लॉटरी लगने की संभावना है। इन दोनों को भी तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है।

जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देकर यश ठाकुर को भारत की XI में जोड़ा जा सकता है, वहीं वाशिंगटन सुंदर के लिए शिवम दुबे या अक्षर पटेल जगह बना सकते हैं। बताते चलें कि 27 साल के यश जिम्बाब्वे टूर पर भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए थे। बात करें वाशिंगटन सुंदर की तो उन्होंने 62 टी20 इंटरनेशनल में 51 विकेट लिए हैं और 279 रन बनाए हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (तीसरा टी20 बनाम अफगानिस्तान): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/यश ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार