विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार (26 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी। पहले वनडे में 66 रनों की शानदार जीत के साथ कोहली एंड कंपनी तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। 

Advertisement

इस मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अय्यर के बांए कंधे में चोट लग गई थी। 

Advertisement

अय्यर की जगह दूसरे वनडे में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) या शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। इस रेस में सूर्यकुमार आगे नजर आ रहे हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 

ओपनर रोहित शर्मा भी पहले वनडे में बल्लेबाजी के दौरान मार्क वुड की गेंद पर चोटिल हो गए थे और फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। लेकिन वह दूसरे मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव देखने को मिल सकता है। कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है। कुलदीप पहले वनडे में बहुत महंगे साबित हुए थे। चाइनामैन गेंदबाज ने 9 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 68 रन लुटाए थे। 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार