भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को ग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले जा रहे एशियन गेम्स पुरुष टी-20 इंटरनेशनल 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने 9.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा और पिछले मैच में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल (0) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और तिलव वर्मा की जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की विजयी साझेदारी की।  तिलक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया औऱ नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं गायकवाड़ ने 26 गेंदों में 2 चौकों और 3 छ्क्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की शुरूआत धीमी और खराब रही और 18 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टॉप स्कोरर रहे जेकर अली ने नाबाद 24 रन और परवेज़ हुसैन इमोन ने 23 रन की पारी खेली, वहीं रकीबुल हसन ने 14 रन बनाए। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई औऱ बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। जिसके चलते बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए।

Also Read: Live Score

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए आर साईं किशोर ने 3 विकेट, वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई,अर्शदीप सिंह और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार