मेलबर्न, 26 दिसंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को चायकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी में अभी 54.5 ओवर हुए हैं। 55वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल, पैट कमिस की गेंद पर विकेट के पीछे कप्तान टिम पेन के हाथों लपके गए। इसी के साथ दूसरे सत्र की समाप्ति हुई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पहला टेस्ट खेल रहे मयंक ने 76 रन बनाए। मयंक की पारी में 161 गेंद शामिल रहे। इस दौरान मयंक ने आठ चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

मयंक ने चेतेश्वर पुजारा (33 रन, 102 गेंद, 2 चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। भारत ने भोजनकाल तक 28 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए थे। अग्रवाल 34 और पुजारा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

इसके बाद मयंक और पुजारा ने सम्भलकर खेलते हुए टीम को मजबूती देने का काम जारी रखा। मयंक ने नेथन लायन की गेंद पर चौका लगाते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने सीनियर खिलाड़ी होने के नाते बड़ी शिद्दत से उन्हें बधाई दी और एमसीजी में मौजूद तमाम खेल प्रेमियों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए इस युवा की हौसलाअफजाई की।

ऐसा लग रहा था कि भारत दूसरा सत्र बिना कोई विकेट गंवाए निकाल देगा लेकिन कभी कमिंस ने लेग स्टम्पस पर डाली गई अपनी एक बाउंसर पर मयंक का संयम तोड़ दिया। गेंद मयंक के ग्लब्स को छूते हुए पेन के हाथों में चली गई।

इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत ने नई सलामी जोड़ी को पारी की शुरूआत करने भेजा। मयंक के साथ हनुमा विहारी पारी शुरू करने उतरे। 

Advertisement

मयंक ने अपने खेल के अनुरूप बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। वहीं, पहली बार ओपनिंग करने उतरे हनुमा विहारी ने खाता खोलने के लिए 22 गेंदें लीं।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 18.5 ओवरों में 40 रन जोड़े। पैट कमिंस ने विहारी की धीमी पारी का अंत किया। विहारी ने 66 गेंदों का सामना करते हुए आठ रन बनाए। 

मेजबान टीम की ओर से कमिंस ने दो विकेट लिए हैं।

Advertisement

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार