13 दिसंबर, मोहाली (CRICKETNMORE)| पिछले मैच में मिली असफलता को दरकिनार करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 208) के तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने श्रीलंका को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 393 रनों की विशाल चुनौती रखी है।

Advertisement

इसके साथ ही टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में वो कारनामा कर दिया जो दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर पाई। टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में 100 बार 300 या उससे ज्यादा स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की टीम इंडिया ने पहली बार 300 रन बनाने का कारनामा अपने 283वें वनडे मैच में किया था।

 

इसके बाद अगले 21 साल में 99 बार टीम इंडिया ने वनडे में 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

सबसे ज्यादा बार 300 रनों का आंकड़ा छून के मामले में दूसरे नंबर पर 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 96 बार ये कारनामा किया है। साउथ अफ्रीका है ने 79 दफा, पाकिस्तान ने 69, श्रीलंका ने 66,  इंग्लैंड ने 58, न्यूजीलैंड ने 52 बार 300 रनों का आंकड़ा छुआ है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार