दुबई, 18 मई| भारत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ताजा संशोधित रैंकिंग में 2013-14 के परिणाम को शामिल नहीं किया गया है जबकि 2015-16 के परिणामों को 50 फीसदी तवज्जो दी गई है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से छह अंक आगे है। भारत के रैंकिंग में 123 अंक हैं। उसे एक अंक का फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के 109 से 117 अंक हो गए हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के अंकों में इजाफा हुआ है वहीं आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान के अंकों में गिरावट देखी गई। आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर कायम है लेकिन उसे आठ अंकों का नुकसान हुआ है। पहले उसके 108 अंक थे जबकि अब उसके 100 अंक हो गए हैं।  इंग्लैंड को दो अंकों की गिरावट झेलनी पड़ी है। वह चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान खिसक कर छठे स्थान पर आ गया है। पांचवें पर न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड के 97 अंक हैं, पाकिस्तान उससे चार अंक पीछे है। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के अंकों में बदलाव दोनों देशों के बीच खेली गई श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के 2-1 से जीत हासिल करने और इंग्लैंड को 5-0 से हराने के परिणाम को शामिल न करने के कारण आया है। यह श्रृंखला 2013-14 में खेली गईं थीं।  श्रीलंका की टीम 91 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 75 अंकों के साथ आठवें और बांग्लादेश 69 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। जिम्बाब्वे बिना किसी अंक के साथ दसवें स्थान पर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार