24 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे मे खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Advertisement
पहले टेस्ट मैच का सबसे तेज अपडेट्स
Advertisement
ओ’कीफ (6/35) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 105 रन पर सिमट गई। भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 11 रन के अंदर ही गंवा दिए।
84 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया की पारी इतनी बुरी तरह से लड़खड़ाई है औऱ 7 विकेट इतने कम रनों में गवांए हैं। इससे पहले 1989-90 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत ने अपने 7 विकेट सिर्फ 18 रन में गवां दिए थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ और मिचेल स्टार्क के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 260 रन बनाए।►
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम का शर्मनाक रिकॉर्ड..
| रन जोड़े | विपक्षी टीम | वैन्यू | सीजन | स्कोर | ऑलआउट |
| 11 | ऑस्ट्रेलिया | पुणे | 2016-17 | 94/3 | 105 |
| 18 | न्यूजीलैंड | क्राइस्टचर्च | 1989-90 | 146/3 | 164 |
| 21 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 1979 | 75/3 | 96 |
| 21 | इंग्लैंड | ओवल | 2011 | 262/3 | 283 |
| 23 | इंग्लैंड | ओल्ड ट्रैफोर्ड | 1952 | 59/3 | 82 |
| 24 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 1959 | 144/3 | 168 |
| 25 | इंग्लैंड | मुंबई | 2005-06 | 75/3 | 100 |