नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ होने वाली सीरीज के एक बड़े हिस्से में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। यह फैसला कोहली के लगातार क्रिकेट खेलने और दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले उन्हें आराम देने के मकसद से लिया जा सकता है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की लिए टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें कोहली को चुना गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तीसरे टेस्ट मैच में और इसके बाद होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में कोहली को आराम दिया जा सकता है।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "कोहली ने पिछले एक साल में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा क्रिकेट खेली है। उन्हें आराम देने की जरूरत है।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

अधिकारी ने हालांकि उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि कोहली ने चयनकर्ताओं से उन्हें आराम देने के लिए एक पत्र लिखा है। अधिकारी ने कहा कि कोहली ने इस तरह की मांग नहीं रखी है, लेकिन अब समय आ गया है कि रोटेशन पॉलिसी के तहत उन्हें आराम दिया जाए। 

 

उन्होंने कहा, "रोटोशन पॉलिसी हर किसी के लिए है, उनके (कोहली के) लिए भी।"

घर में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन काफी मायने रखता है।

अधिकारी ने कहा, " उनको पूरा भरोसा है कि वह दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीत सकते हैं और इसके लिए वह पूरी तैयारी के साथ जाना चाहते हैं। बीसीसीआई उन्हें पूरा समर्थन देगी, वो जो भी मागेंगे हम उनकी मदद करेंगे।"क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ सीरीज 24 दिसम्बर को मुंबई में होने वाले तीसरे टी-20 के साथ खत्म होगी। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार