सिडनी, 9 मई | ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शनिवार को कहा कि इस साल के अंत में भारत के साथ बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में सीरीज खेलना मेजबान टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Advertisement

ख्वाजा ने फॉक्स न्यूज से कहा, "यह निश्चित तौर पर फायदेमंद होगा। मुझे याद है कि जब वह आखिरी बार वनडे सीरीज के लिए यहां आए थे, तब भारतीय टीम को बड़ी तादाद में समर्थन मिला था।"

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था और वह ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।

इस सीरीज में भारतीय टीम को हर मैदान पर समर्थन मिला था।

ख्वाजा ने कहा, "खासकर मेलबर्न में। वहां जितने प्रवासी हैं, वो सभी थे और जब भारत शीर्ष पर होता है तो यह आपको इसका एहसास दिला देते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह अजीब एहसास है। जब आप भारत में होते हैं तो आप वहां उम्मीद करते हो कि आपको ज्यादा समर्थन नहीं मिलेगा लेकिन हम मेलबर्न, सिडनी में भी एकतरफ कर दिए गए थे।"

Advertisement

उस समय ऑस्ट्रेलिया के पास उसके दो बड़े हथियार स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे। ख्वाजा ने माना कि उस सीरीज में भारत बेहतर टीम थी।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "पिछली बार उनकी टीम शानदार थी। हम जीत सकते थे लेकिन चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और कोहली ने बतौर कप्तान नेतृत्व किया था।"

ख्वाजा ने कहा, "उनकी गेंदबाजी भी काफी अच्छी थी। मैंने कभी भारत की गेंदबाजी इतनी अच्छी नहीं देखी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारे गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं और स्मिथ तथा वार्नर भी इस बार टीम में हैं। इसलिए बल्लेबाजी में थोड़ा अंतर है।"

कोविड-19 के कारण हालांकि इस सीरीज पर काले बादल मंडरा रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार