India vs Zimbabwe 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तूफानी पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 20 रन के कुल स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। अभिषेक मौजूदा सीरीज की लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप रहे और 4 गेदों में 2 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाली और दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रन जोड़े। पिछले मुकाबले में शानदार पारी खेले वाले किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए।
फिर सूर्यवंशी ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। सूर्यवंशी ने मौजूदा सीरीज में अपना रिकॉर्ड दूसरा अर्धशतक जड़ा और 49 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 81 रन की पारी खेली। अय्यर ने 18 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया, दोनों के बीच 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए और भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में ब्रैड इवांस ने 2 विकेट, कप्तान सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, और वेस्ले मधेवेरे ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है।
प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी(विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव।